POETRY • I WILL FIGHT मैं लडूंगा
में लडूंगा
हर उस परिस्थिति से
जो मुझे हारने पर विवश करेगी
में लडूंगा
हर उस अवस्था से
जिस अवस्था में मुझे लाचार और
अयोग्य कहा जाएगा
में लडूंगा
हर उस समय प्रांगण में
जहां पर मुझे हीन समझकर
मेरी आवाज को दबाया जाएगा
में लडूंगा
हर उस स्थान पर जहा पर
जहां मुझे निर्दोष होते हुए भी
दोषी ठहराया जाएगा
में लडूंगा
अपने जीवन के अंतिम क्षण तक
क्योंकि लड़ना जरूरी है
स्वयं से भी , परिस्थिति से भी
और जीवन जैसे शत्रु से भी
Written by ANKIT MEROTHA
Comments
Post a Comment